आजमगढ़ सांसद श्री धर्मेंद्र यादव ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर जिला पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की बधाई व मुबारकबाद दी। इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
सांसद श्री धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की मोदी-योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, वे आज तक अधूरे हैं। न काला धन आया, न बेरोजगारों को रोजगार मिला और न ही किसानों को फसल का दुगुना मूल्य।
उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सेवाएं आमजन की पहुंच से बाहर हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश की विदेश नीति असफल रही है।
पत्रकारों द्वारा गाजीपुर विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द किए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि सरकार धर्म और जाति देखकर कार्रवाई कर रही है। भाजपा के नेता रोज हेट स्पीच दे रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार बेलगाम हो गए हैं।
सांसद ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, डॉ. रामदुलार राजभर, अजीत कुमार राव, संदीप यादव, सुशील आनंद, दुर्गेश यादव, संतोष गौतम, गौरव यादव रिंकू, कुणाल मौर्य, जगदीश प्रसाद, हरिश्चंद्र यादव, जीएस प्रियदर्शी, राम समुझ राम, डॉ. अनीता, संजय यादव, आनंद यादव, महावीर गुप्ता, प्रदीप यादव, अशोक यादव समेत तमाम समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई