वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित व वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना निजामाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में 7 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण इस प्रकार है:
- गुड्डू पुत्र लग्गन, निवासी श्रीकान्तपुर, थाना निजामाबाद, उम्र 45 वर्ष
- मेनू उर्फ मन्नू पुत्र रामधन, निवासी श्रीकान्तपुर, थाना निजामाबाद, उम्र 53 वर्ष
- जुवेर अहमद पुत्र मो. अनस, निवासी तोवा, थाना निजामाबाद, उम्र 60 वर्ष
- रवीन्द्र पाण्डेय पुत्र सुख सागर, निवासी विदावनपुर, थाना निजामाबाद, उम्र 35 वर्ष
- विपिन पाण्डेय पुत्र सुख सागर, निवासी विदानपुर, थाना निजामाबाद, उम्र 38 वर्ष
- प्रदीप कुमार पुत्र कालीचरन, निवासी मुकुन्दपुर, थाना निजामाबाद, उम्र 45 वर्ष
- विश्राम यादव पुत्र मुन्नर यादव, निवासी मुस्लिमपट्टी, थाना निजामाबाद, उम्र 58 वर्ष
थाना निजामाबाद पुलिस की इस सघन कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का भय बना है और न्यायालयीय आदेशों के प्रति गंभीरता का संदेश गया है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार