दिनांक 31 मई 2025 को जनपद आजमगढ़ पुलिस के 6 अधिकारी/कर्मचारी—2 उप-निरीक्षक, 3 मुख्य आरक्षी और 1 लीडिंग फायरमैन—सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन, आजमगढ़ स्थित सभागार में एक गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री विवेक त्रिपाठी द्वारा सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को मिठाई, फूलमाला और मोमेन्टो भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही, उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सदर) श्रीमती आस्था जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण इस प्रकार है:
- जय प्रकाश पाण्डेय, उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस, पीएनओ- 832060382, थाना फूलपुर, आजमगढ़
- कमला प्रसाद पाण्डेय, उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस, पीएनओ- 842380493, थाना सरायमीर, आजमगढ़
- अवधेश कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएनओ- 840560607, पुलिस लाइन, आजमगढ़
- जुबेर अहमद, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएनओ- 842380618, थाना बरदह, आजमगढ़
- बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएनओ- 842090548, पुलिस लाइन, आजमगढ़
- नन्द जी यादव, लीडिंग फायरमैन, पीएनओ- 882762414, फायर स्टेशन, आजमगढ़
जनपद पुलिस द्वारा उनके दीर्घकालीन सेवाभाव और समर्पण को सराहते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।


- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार