आजमगढ़:मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। प्रसव के लिए भर्ती कराई गई 24 वर्षीय महिला गुंजा यादव और नवजात शिशु की मौत से परिजन आक्रोशित हो उठे और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के मुहासिल गांव निवासी बृजेश यादव की पत्नी गुंजा यादव को शनिवार सुबह 6 बजे जमुड़ी बाजार स्थित एनएम क्लीनिक में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। सुबह करीब 9:30 बजे गुंजा ने एक मृत शिशु को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि उचित इलाज न मिलने और लापरवाही बरतने के कारण कुछ ही घंटों बाद गुंजा की भी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतका के परिजनों ने जच्चा-बच्चा का शव क्लीनिक के बाहर रखकर तीन घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतका के मायके मोहब्बतपुर और ससुराल पक्ष के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और क्लीनिक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सूचना मिलते ही लोहरा चौकी प्रभारी प्रमोद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
परिजनों ने क्लीनिक में तैनात चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है.



- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
