आजमगढ़, 04 मई 2025 – नशे के खिलाफ अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना देवगांव पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 2 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उपनिरीक्षक संजय यादव, अभिषेक कुमार मिश्रा और विनय कुमार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा मोलनापुर ब्रिज पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में मिले राजेन्द्र यादव पुत्र गयादीन यादव, निवासी ग्राम मौधा मकरसन, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास छोले के झोले में रखा हुआ 2 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी के समय को पुलिस ने दोपहर 2:50 बजे दर्ज किया। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 148/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत थाना देवगांव में मामला पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि नशे के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।



- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई