Azamgarh News:बरदह थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरदह के उ0नि0 संजय कुमार अपनी टीम के साथ नियमित चेकिंग पर थे। इसी दौरान करीब 04:50 बजे एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ और तलाशी लेने पर युवक के पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान विशाल यादव पुत्र कान्ता यादव निवासी जिरिकपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत गिरफ्तार कर उसका चालान मा0 न्यायालय को प्रेषित कर दिया है।




गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: विशाल यादव
- पिता का नाम: कान्ता यादव
- निवासी: जिरिकपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़
- उम्र: 24 वर्ष
बरामदगी:
- एक अवैध तमंचा 12 बोर
- एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
पंजीकृत अभियोग:
- मु0अ0सं0 115/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बरदह, आजमगढ़
आपराधिक इतिहास:
- मु0अ0सं0 79/24 – धारा 308, 323, 34, 504, 506 भादवि, थाना देवगांव
- वर्तमान मामला – मु0अ0सं0 115/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बरदह
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उ0नि0 संजय कुमार
- उ0नि0 अम्बुज कुमार राही
- का0 ललित सरोज
- का0 सूरज — सभी थाना बरदह, आजमगढ़
- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार