AzamgarhNews:थाना रौनापार पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तारथाना रौनापार पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया है।
उपनिरीक्षक विवेक सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग के दौरान ग्राम सहनूपुर पुलिया के पास मौजूद थे, तभी उन्हें संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहनवाज अख्तर खान पुत्र शाहिद अख्तर खान निवासी घोसी पुरवा, नकहा नं.-1, थाना चिलुवाताल, जनपद गोरखपुर (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रौनापार में मुकदमा संख्या 155/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस के मुताबिक, इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके।



- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
