उत्तर प्रदेश शासन के महिला सशक्तिकरण अभियान ‘मिशन शक्ति’ (फेज-05) के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हेमराज मीना के निर्देशन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।
आज दिनांक 05 अप्रैल 2025 को जनपद के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिला एवं बच्चों से जुड़ी समस्याओं जैसे:
- घरेलू हिंसा से संरक्षण
- दहेज प्रतिषेध
- कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण
- पॉक्सो अधिनियम
- बाल विवाह प्रतिषेध
- महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराध
आदि विषयों पर चर्चा कर जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त महिलाओं को निम्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनकी उपयोगिता समझाई गई:
- वीमेन पावर लाइन – 1090
- पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
- सीएम हेल्पलाइन नंबर – 1076
- चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर – 1098
- वन स्टॉप सेंटर – 181
- साइबर हेल्पलाइन – 1930
- स्वास्थ्य सेवा – 102
- एम्बुलेंस सेवा – 108
- जनसुनवाई पोर्टल व स्थानीय थाना हेल्प डेस्क
- राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की पाठशाला और चौपाल लगाकर छात्राओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया और उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
इस जागरूकता अभियान में मिशन शक्ति टीमों के साथ-साथ स्थानीय विद्यालयों, महाविद्यालयों की छात्राओं व महिला जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।



- Azamgarh News: ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता, 23 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास
- Azamgarh News : सरायमीर थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति में बड़ी कामयाबी, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना
- ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जहरीली शराब विक्रय के मामले में आरोपी को सजा
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में बड़ी सफलता, जहरीली शराब विक्रेता को कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माना