प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान में जनपद ने हासिल किया प्रथम स्थान

शेयर जरूर कीजिए.

आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के ANMTC सभागार में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान (PMSMA) के तहत आयोजित सम्मान समारोह में जनपद के चिन्हित इकाइयों के अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों, BPM, BCPM, स्टाफ नर्स, ANM, LT और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

Join Us

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि PMSMA कार्यक्रम के तहत जनपद ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान 55,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर उन्हें निःशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें से 37,000 से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिला।

सम्मानित किए गए अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी
कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह ने PMSMA की प्रगति और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

तहबरपुर, तरवां और सठियांव के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। सबसे अधिक बारकोड जनरेट करने में मुहम्मदपुर, फूलपुर और मेंहनगर के अधीक्षकों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए BPM मेंहनगर, फूलपुर, सठियांव और BCPM मुहम्मदपुर को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर NHM के DPM अरशद अहमद अंसारी, DCPM विपिन पाठक, लेखा प्रबंधक अमरनाथ, मातृत्व स्वास्थ्य समन्वयक दिनेश कुमार, परिवार कल्याण मैनेजर बबलू यादव, शहरी स्वास्थ्य समन्वयक प्रशांत कुमार और आरिफ जमाल सहित कुल 36 अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को और बेहतर बनाने का संकल्प
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडे ने बताया कि PMSMA कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इस वर्ष विशेष प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन DCPM NHM द्वारा किया गया।

Leave a Comment