
पंचशील वाटिका में आयोजित एक बैठक में पीतांबरा धाम महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष वंदना सिंह, मां दुर्गा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव सौरभ सिंह, मीडिया प्रभारी शिखा पांडे, और अंबिका सेवा संस्थान के संस्थापक अभिषेक उपाध्याय एवं अजय श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।
बैठक में आगामी फागुन महीने में होने वाले ब्रज होली महोत्सव और बरसाना उत्सव के आयोजन पर भी चर्चा की गई। यह कार्यक्रम पंचशील वाटिका में शाम 6:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे पीतांबरा धाम के पीठाधीश्वर पूजनीय मौनी जी महाराज और शीतला धाम चौकिया के महंत विनय त्रिपाठी जी महाराज। इसके साथ ही प्रदेश और जिला स्तर के कथा वाचकों का भी आगमन सुनिश्चित है। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति भी होगी, जो इस आयोजन की महत्वपूर्णता को और बढ़ाएंगे।
पीतांबरा धाम के संस्थापक जी ने इस कार्यक्रम को केवल पूर्वांचल तक सीमित नहीं रखने का फैसला किया है, बल्कि इसे राज्य स्तर तक विस्तारित किया जाएगा, जिससे यह धार्मिक आयोजन पूरे प्रदेश में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सके।


- Azamgarh News: गोवध व संगठित अपराध में लिप्त गिरोह के दो वांछित सदस्य गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार
- Azamgarh News: होली व रमजान को लेकर डीआईजी और एसएसपी ने कोतवाली क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
- Azamgarh News: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त फूलपुर से गिरफ्तार
- Azamgarh News: थाना अहरौला पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
- गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार