लखनऊ: पीजीआई इलाके के हैबतमऊ मवैया निवासी शालू पाल (30) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी शादी नवंबर 2020 में स्कूल वाहन चालक नीरज पाल से हुई थी।
मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मृतका के मामा विमलेश कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे ससुर ओमप्रकाश ने फोन कर सूचना दी कि शालू ने आत्महत्या कर ली। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे, तो शालू का शव बेड पर पड़ा था।
विमलेश कुमार का आरोप है कि शालू को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसी कारण पिछले वर्ष वह परेशान होकर मायके लौट आई थी। अक्टूबर 2024 में समझा-बुझाकर उसे दोबारा ससुराल भेजा गया था।


पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर मुकदमा
इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शालू के पति नीरज पाल, ससुर ओमप्रकाश, सास, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
मृतका की ढाई साल की बेटी अवन्या है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण