आजमगढ़। थाना कप्तानगंज पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त का नाम सौरभ गुप्ता उर्फ पांचू (पुत्र चंद्रप्रकाश गुप्ता) है, जो थाना कप्तानगंज क्षेत्र का रहने वाला है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
सौरभ गुप्ता उर्फ पांचू पर हत्या, लूट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे पंजीकृत हैं:
- मु0अ0सं0 94/20 – धारा 34, 120, 392/411 IPC (थाना मुबारकपुर, आजमगढ़)
- मु0अ0सं0 144/20 – धारा 307 IPC (थाना मुबारकपुर, आजमगढ़)
- मु0अ0सं0 146/20 – धारा 3/25 ARMS ACT (थाना मुबारकपुर, आजमगढ़)
- मु0अ0सं0 230/20 – धारा 3(1) UP गैंगेस्टर एक्ट (थाना मुबारकपुर, आजमगढ़)
- मु0अ0सं0 269/24 – धारा 3(5), 103/238 BNS (थाना कप्तानगंज, आजमगढ़)
- मु0अ0सं0 51/25 – धारा 2(ख)(1)/3(1) उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम 1986 (थाना कप्तानगंज, आजमगढ़)
गिरफ्तारी का विवरण
थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके तहत पुलिस टीम ने 28 फरवरी 2025 को अभियुक्त की तलाश में दबिश दी और रात 8:15 बजे उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़ ने हमराह टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय/जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सौरभ गुप्ता उर्फ पांचू एक संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य था, जिसका गैंगलीडर वही था। यह गिरोह हत्या, लूट, अवैध हथियारों का कारोबार और अन्य संगीन अपराधों में शामिल था।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई को पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।