आजमगढ़ के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 20 फरवरी 2025 की शाम 6:00 बजे की है, जब ग्राम शिवराजपुर के कुछ लोगों ने वादी श्रीराम (57 वर्ष, निवासी बिंद्रा बाजार) के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हॉकी, डंडे और बैट से वादी को चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी।


श्रीराम की तहरीर पर थाना गम्भीरपुर में मु.अ.सं. 56/2025 के तहत धारा 115(2), 352, 351(2), 3(5) BNS में मामला दर्ज किया गया। मामले में कुल 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिनमें 5 नामजद व 10 अज्ञात शामिल हैं।
चार आरोपियों की गिरफ्तारी
21 फरवरी 2025 को उप निरीक्षक ज्ञानप्रकाश यादव ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया:
- अम्मान पुत्र लईक
- मुहसाब पुत्र अव्बू तालिम
- मुस्तनीर पुत्र अव्बू तालिम
- अरबाज पुत्र सलाहुद्दीन
पुलिस ने इन्हें सुबह 12:30 बजे उनके घर से गिरफ़्तार कर धारा 170/126/135 BNS के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई