Azamgarh News:अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव में गुरुवार सुबह सरसों के खेत में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी जय श्री साहू (35) के रूप में हुई है, जो कंदरा गांव में स्थित सपा विधायक रमाकांत यादव के ईंट भट्ठे पर काम करने आया था।
स्थानीय लोगों ने गमछे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक का शव भट्ठे से कुछ दूरी पर सरसों के खेत में मिला। शव के गले में लाल गमछा लिपटा हुआ था। मृतक के चचेरे भाई विकास, जो पिछले छह महीने से भट्ठे पर मजदूरी कर रहा है, ने शव की पहचान की।
हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और मामले की गहन जांच जारी है।
मृतक का पारिवारिक परिचय
जय श्री साहू झारखंड के गुमला जिले का निवासी था और मजदूरी के लिए कंदरा गांव आया था। वह दो बच्चों का पिता था। मृतक की पत्नी दिल्ली में मजदूरी करती है, जबकि उनके बच्चे झारखंड में रहते हैं।
पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और संभावित आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
यह भी पढ़ें–
- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार