Sun. Sep 27th, 2026

Azamgarh News: अतरौलिया पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

अतरौलिया थाना क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना में रीता देवी निवासी कबीरुद्दीनपुर के घर से पीतल के बर्तन चोरी हो गए थे, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं दूसरी घटना में तेजापुर निवासी लालजी के घर में घुसकर नगदी और जेवरात चोरी किए गए थे। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही थी।

19 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिलफरोश उर्फ डम्पी और उमेश को भैहरादेव मंदिर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि रीता देवी के घर में टाइल्स लगाने के दौरान मौका पाकर बर्तन चोरी किए थे तथा 22/23 जनवरी की रात तेजापुर में दो अलग-अलग घरों में घुसकर नगदी चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 2730 रुपये नकद, दो पीतल की थालियां और दो पीतल के लोटे बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक देवीशंकर पाण्डेय, हेड कांस्टेबल संत कुमार और कांस्टेबल रमेश कुमार शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *