मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ के थाना जीयनपुर क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 16 जनवरी 2026 को ग्राम भरौली निवासी राजहंस चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण ने उनके भाइयों धनीष और रजनीश के साथ गाली-गलौज करते हुए रॉड एवं कट्टे की बट से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। धनीष के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया था। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

मामले में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 028/2026 के तहत संबंधित धाराओं में तारकेश्वर यादव, लालु यादव, अभिमन्यु यादव तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

दिनांक 25 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा मय पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अभिमन्यु यादव को ग्राम नरहन गेट के पास से लगभग 12:35 बजे हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, डकैती, आपराधिक षड्यंत्र तथा गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Comment