Sun. Sep 27th, 2026

नाबालिग के साथ दुष्कर्म कराने के षड्यंत्र व वीडियो बनाने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

दिनांक 16.02.2026 को थाना निजामाबाद पर प्राप्त तहरीर के अनुसार, दिनांक 14.02.2026 को एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ईंट भट्ठे के समीप एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप है कि अभियुक्ता जुगनू पत्नी अब्दुल्ला द्वारा अपने पति अब्दुल्ला पुत्र सोहराब को बुलाया गया, जिसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। अभियुक्ता द्वारा घटना का वीडियो मोबाइल फोन से बनाया गया तथा पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 65(1), 127(2), 61(2), 351(3) बी0एन0एस0 एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मुख्य अभियुक्त अब्दुल्ला को पूर्व में दिनांक 19.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

गिरफ्तारी का विवरण

दिनांक 25.02.2026 को थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय पुलिस टीम गश्त/तलाश वांछित के दौरान गंधुवई रोड क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर फरिहा क्षेत्र में दबिश दी गई तथा अभियुक्ता जुगनू को समय लगभग 10:45 बजे हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण

  • नाम: जुगनू पत्नी अब्दुल्ला
  • निवासी: ग्राम रोवा, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़
  • उम्र: लगभग 20 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह, थाना निजामाबाद
  2. का0 अवधेश सिंह
  3. म0का0 सुमन गौड़

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *