Sat. Sep 5th, 2026

Azamgarh News: कफ सिरप मामले में फरार अभियुक्त विपेन्द्र सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित

शेयर जरूर कीजिए.

थाना दीदारगंज क्षेत्र से जुड़े कफ सिरप प्रकरण में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने इनाम घोषित किया है। औषधि निरीक्षक आजमगढ़ श्रीमती सीमा वर्मा की तहरीर के आधार पर विपेन्द्र सिंह पुत्र अशोक सिंह, निवासी ग्राम जेठहरी थाना दीदारगंज के विरुद्ध मु0अ0सं0–319/25 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 206, 276 बीएनएस के तहत दिनांक 04.12.2025 को मामला पंजीकृत किया गया था।

अभियुक्त विपेन्द्र सिंह उर्फ रानू सिंह का एचएस नंबर 04ए दिनांक 10.10.2018 को खोला गया है। उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आईटी एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान समय में अभियुक्त फरार चल रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 27.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा थाना दीदारगंज पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमे से संबंधित फरार अभियुक्त विपेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *