आजमगढ़ में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक आपत्तिजनक वीडियो के मामले में आजमगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति साहिल कुमार पुत्र लालचन्द निवासी रैदोपुर, थाना कोतवाली है, जो अपने पड़ोसी और मित्र सुनील कुमार पुत्र स्व. रामदुलारे निवासी रैदोपुर के साथ अमर्यादित हरकत कर रहा था। घटना के समय दोनों व्यक्ति शराब के नशे में थे।

घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मु0अ0सं0 577/25 धारा 296, 352, 355, 270 बीएनएस के तहत साहिल कुमार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अमर्यादित या आपत्तिजनक गतिविधि करने अथवा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से बचें, अन्यथा ऐसे मामलों में कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment