Sun. Sep 13th, 2026

हत्या की नियत से मारपीट करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.


आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरदह पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने हत्या की नियत से मारपीट करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण
दिनांक 04 नवम्बर 2025 को वादी विपिन पुत्र स्वर्गीय स्वामीनाथ निवासी ग्राम हदिसा दयालपुर द्वारा थाना बरदह पर तहरीर दी गई थी कि दिनांक 03 नवम्बर की रात्रि करीब 8 बजे गांव के प्रभु राजभर, विशाल राजभर, धर्मेन्द्र राजभर व अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डण्डे से वादी व उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं। इस प्रकरण में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 338/25 धारा 109/115(2)/351(3)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 05 नवम्बर 2025 को उपनिरीक्षक धर्मदेव यादव मय हमराह टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर त्रिवेणी मोड़ से तीनों अभियुक्तों —

  1. प्रभु राजभर पुत्र शंकर, निवासी ग्राम हदिसा दयालपुर
  2. विशाल राजभर पुत्र प्रभु, निवासी ग्राम हदिसा दयालपुर
  3. धर्मेन्द्र राजभर पुत्र करिया, निवासी ग्राम हदिसा दयालपुर
    — को समय 05:15 बजे गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 02 अदद डण्डे (अभियुक्त प्रभु व विशाल से) तथा 01 अदद हॉकी स्टिक (अभियुक्त धर्मेन्द्र से) बरामद की।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 धर्मदेव यादव
  • उ0नि0 रितेश खरवार
  • हे0का0 कमलेश सैनी
  • का0 सतिभान सिंह
  • का0 नितिन श्रीवास्तव
    (सभी थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ से)

थाना बरदह पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *