Wed. Sep 30th, 2026

आजमगढ़: हत्या के अभियोग में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चारपाई व मोटरसाइकिल बरामद

शेयर जरूर कीजिए.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में थाना महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 25.10.2025 को ग्राम आराजी जजमनजोत निवासी रामभवन पाण्डेय के भाई की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया गया था। इस संबंध में मृतक के भाई द्वारा थाना महराजगंज पर मुकदमा संख्या 295/25 धारा 103(1) बीएनएस दर्ज कराया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य एवं गवाहों के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 238 बीएनएस की वृद्धि की गई।
दिनांक 04.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुड़ही ढाला के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया—
1️⃣ रामभवन पाण्डेय (58 वर्ष) पुत्र स्व. बजरंगी पाण्डेय
2️⃣ आदित्य पाण्डेय (23 वर्ष) पुत्र रामभवन पाण्डेय
3️⃣ दीनदयाल पाण्डेय (42 वर्ष) पुत्र स्व. बजरंगी पाण्डेय
सभी अभियुक्त निवासी ग्राम आराजी जजमनजोत, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि मृतक त्रिभुवन पाण्डेय से उनका लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के कारण उन्होंने मिलकर उसकी हत्या की और शव को छिपाने का प्रयास किया।
• एक अदद चारपाई
• हत्या उपरान्त शव छिपाने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल

  1. प्र0नि0 केदारनाथ मौर्य
  2. व0उ0नि0 अजय कुमार यादव
  3. उ0नि0 अवधेश यादव
  4. हे0का0 श्रीनरायन यादव
  5. का0 अखिलेश कुमार यादव
  6. का0 विजय कुमार
  7. का0 मिथिलेश कुमार
  8. का0 अजीत यादव
  9. का0 राजकुमार
    (थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *