Wed. Sep 30th, 2026

बिलरियागंज पुलिस ने वध हेतु ले जाए जा रहे प्रतिबंधित गोवंश के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

oplus_1026
शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में अपराध एवं गोवध निवारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार विश्वकर्मा मय हमराह टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कुर्थीपुर कब्रिस्तान के पास दो व्यक्तियों को एक प्रतिबंधित गोवंश को रस्सी से बांधकर वध हेतु ले जाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम की तत्परता से उन्हें कुर्थीपुर बगिया के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों की पहचान तबरेज पुत्र अंसार (22 वर्ष) एवं मेराज पुत्र स्व. रियाजुल उर्फ मौलाना (20 वर्ष), निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। मौके से एक प्रतिबंधित गोवंशीय पशु बरामद किया गया।

दोनों के खिलाफ थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 369/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

गिरफ्तारी टीम:
उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा, हे0का0 सुनील कुमार सिंह, का0 दीपू शर्मा, का0 आफताब आलम एवं का0 अतुल सिंह, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *