Thu. Oct 1st, 2026

थाना दीदारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — नाजायज गांजा के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दीदारगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को उपनिरीक्षक अवधेश कुमार मय हमराह टीम के साथ थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग तथा लंबित विवेचनाओं की निगरानी में निकले थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने महुआरा खुर्द नहर पुलिया से लगभग 100 मीटर पहले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुबेचन्द्र पुत्र सूर्यबली उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी गदाईपुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। अभियुक्त के पास से कुल 1.510 किलोग्राम नाजायज गांजा, 18 पुड़िया गांजा तथा ₹3540/- नकद बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 293/2025, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 अवधेश कुमार
  2. उ0नि0 जीबोध यादव
  3. का0 हरेन्द्र प्रसाद
  4. का0 विजेन्द्र धूसिया

थाना दीदारगंज पुलिस की यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *