थाना फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छेड़खानी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.


पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के अभियान के तहत आज दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को थाना फूलपुर पुलिस ने छेड़खानी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 28 जून 2025 को वादिनी द्वारा थाना फूलपुर पर तहरीर दी गई थी कि विपक्षीगण द्वारा अवैध रूप से बांस काटे जा रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट व छेड़खानी की गई। इस मामले में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 317/2025 धारा 74/115(2)/351(3)/352 बीएनएस7/8 पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 70(2) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट का अपराध पाया गया, जबकि धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट का अपराध नहीं पाया गया।

गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 05.10.2025 को व0उ0नि0 गंगाराम विन्द मय हमराह टीम ने वांछित अभियुक्तगण—

  1. इन्द्रेश यादव पुत्र रामनाथ यादव (उम्र लगभग 27 वर्ष)
  2. हरिकेश यादव पुत्र रामनाथ यादव (उम्र लगभग 18 वर्ष)
    निवासीगण ग्राम बजीराबाद, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़—को वजीराबाद मोड़, झकहाँ से सुबह 11:10 बजे हिरासत में लिया। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया

पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 – 317/2025
धारा – 70(2)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट
थाना – फूलपुर, जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  • उ0नि0 गंगा राम विन्द
  • का0 उपेन्द्र वर्मा
  • का0 राजेश यादव
  • का0 राजकुमार पटेल
  • का0 इरफान अहमद
    (थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़)

Leave a Comment