Thu. Sep 24th, 2026

थाना कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — फर्जी दस्तावेज़ों से ज़मीन बैनामा करने के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। थाना कप्तानगंज पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाता खोलकर ज़मीन का बैनामा करने के प्रयास में धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 सितंबर 2025 को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा तहसील बूढ़नपुर परिसर में की गई त्वरित कार्रवाई के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। ये अभियुक्त वादी मुकदमा अखिलेश राजभर के चाचा व रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी पहचान पत्रों (आधार/पैन कार्ड) एवं फर्जी बैंक खातों का उपयोग कर ज़मीन का बैनामा करने की कोशिश कर रहे थे। इस संबंध में मु.अ.सं. 296/25, धारा 319/318(1)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान एक अन्य अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ पप्पू यादव पुत्र स्व. रामनयन निवासी ग्राम मुखलिसपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।

गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को व0उ0नि0 विजय सिंह मय हमराह टीम ने विवेचना से प्रकाश में आए उक्त अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ पप्पू यादव को पासीपुर पुलिया के पास से करीब 10:40 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए ज़मीन का बैनामा कर धोखाधड़ी करने का प्रयास किया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • अभिषेक यादव उर्फ पप्पू यादव पुत्र स्व0 रामनयन निवासी ग्राम मुखलिसपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़।

पुलिस टीम:

  1. व0उ0नि0 विजय सिंह गौण, थाना कप्तानगंज
  2. आरक्षी अप्पू प्रसाद, थाना कप्तानगंज
  3. आरक्षी बृजेश गोंड, थाना कप्तानगंज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *