Thu. Sep 24th, 2026

आजमगढ़: चोरी की फर्जी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। थाना तहबरपुर पुलिस ने चोरी की झूठी सूचना देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।मामला थाना तहबरपुर क्षेत्र के ग्राम शिवरामपुर का है। दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को सुबह 07:37 बजे हरिपत यादव निवासी शिवरामपुर द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि उनके घर में बीती रात चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पीआरवी-5388 और थाना तहबरपुर के उपनिरीक्षक लोकेश मणि त्रिपाठी टीम सहित मौके पर पहुँचे।

जाँच के दौरान सूचना देने वाले शैलेश यादव पुत्र हरिपत यादव उर्फ शोखा ने बताया कि रात लगभग 12 बजे अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर उसकी बहन के गहने (1 जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के झुमके और एक सोने की माला) चोरी कर ले गए। मौके पर पुलिस ने जब बक्से की तलाशी ली तो उसमें बताये गये सभी गहने सुरक्षित पाए गए। पूछताछ में शैलेश यादव ने स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर बक्से की कुंडी तोड़कर झूठी सूचना दी थी।

इस पर पुलिस ने आरोपी शैलेश यादव को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 217/2025 धारा 217, 353 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *