Thu. Sep 24th, 2026

आज़मगढ़: चोरी की बैटरी और मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

रौनापार पुलिस ने चोरी की घटनाओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बैटरी और एक बिना नम्बर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

पूर्व की घटना का विवरण :
वादी श्री बालकेश पुत्र निरंजन निवासी आराजी देवारा करखिया (बाढू का पुरा) थाना रौनापार ने 23 सितम्बर 2025 को थाने में लिखित सूचना दी थी कि आरोपियों द्वारा अलग-अलग तिथियों में विभिन्न स्थानों से ट्रैक्टर की बैटरी, बिजली मोटर, साइकिल और टेंट का सामान चोरी कर ले जाया गया है। इस सम्बन्ध में थाना रौनापार पर मुकदमा अपराध संख्या 354/25 धारा 331(2)/303(2)/305बी BNS पंजीकृत किया गया था, जिसमें अंश उर्फ गठरी, कन्हैया, गोलू, करन, रितेश और अमित नामक अभियुक्तों को नामजद किया गया था।

गिरफ्तारी का विवरण :
02 अक्टूबर 2025 की रात करीब 1:45 बजे उपनिरीक्षक शिवम मिश्र मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान खरैलिया ढाला से 200-300 मीटर दूर हैदराबाद वालों के बंधे के पास से अभियुक्त कन्हैया पुत्र महेन्द्र, निवासी बाढू का पुरा, थाना रौनापार (उम्र लगभग 21 वर्ष) को चोरी की बैटरी और अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी :

  • 01 अदद ट्रैक्टर की बैटरी
  • 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट)

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 354/25 धारा 331(2)/303(2)/305बी/317(2) BNS थाना रौनापार में दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

  • उपनिरीक्षक शिवम मिश्र मय हमराह, थाना रौनापार, जनपद आज़मगढ़।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *