Sun. Sep 27th, 2026

मिशन शक्ति फेज-5.0 : महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस ने चलाई विशेष मुहिम

शेयर जरूर कीजिए.


उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान (फेज-05)” के तहत आज जनपद में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर पुलिस की पाठशालाएं व चौपालें लगाई गईं। इस दौरान महिलाओं व छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और सहायता से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं:

  • वीमेन पावर लाइन – 1090
  • पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
  • सीएम हेल्पलाइन – 1076
  • चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
  • वन स्टॉप सेंटर – 181
  • साइबर हेल्पलाइन – 1930
  • स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102
  • एम्बुलेंस सेवा – 108
  • जनसुनवाई पोर्टल व स्थानीय थाना हेल्प डेस्क
  • राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग संपर्क

मिशन शक्ति के इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने छात्राओं व महिलाओं को अपने अधिकारों, कानूनी सहायता और आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर व सुरक्षित बनने के लिए प्रेरित किया।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *