Fri. Oct 2nd, 2026

अतरौलिया पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, एक घायल — भारी मात्रा में अवैध गांजा व असलहे बरामद

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़, 17 जुलाई 2025 — जनपद आजमगढ़ के थाना अतरौलिया क्षेत्र में पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी में लिप्त दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। इनमें एक अभियुक्त पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। मौके से अवैध असलहे और करीब 15 किलो 350 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।

मुठभेड़ का विवरण:

दिनांक 15 जुलाई को थाना अतरौलिया के थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा व SOG प्रभारी मनीष पाल को सूचना मिली कि दो बदमाश अवैध वस्तुएं लेकर मदियापार-अहरौला मार्ग से बाइक से आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने ग्राम जमीन अगया अंडरपास के पास चेकिंग शुरू की। संदिग्धों को आते देख पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों भागने लगे।

पुलिस पीछा कर रही थी, तभी बारिश के कारण बाइक फिसल गई। इस दौरान पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। गोली सचिन पाण्डेय उर्फ आकृति पाण्डेय के दाहिने पैर में लगी। उसे तत्काल हिरासत में लेकर CHC अतरौलिया भेजा गया। दूसरा अभियुक्त नरसिंह यादव को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की गईं:

  • 02 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर
  • 02 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर
  • दो अलग-अलग बोरियों में कुल 15 किलो 350 ग्राम नाजायज गांजा
    • (एक बोरी में 10 किलो 150 ग्राम व दूसरी में 5 किलो 200 ग्राम)

अभियुक्तों की पहचान:

  1. सचिन उर्फ आकृति पाण्डेय, पुत्र रामदयाल पाण्डेय, निवासी अचलीपुर, थाना अतरौलिया, आजमगढ़ (घायल)
  2. नरसिंह यादव, पुत्र देवनारायण यादव, निवासी देवारा तुर्कचारा मोती का पुरा, थाना महराजगंज, आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग:

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0-0234/25, धारा 109(1) BNS, 3/25/27 Arms Act व 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है.

मुख्य अभियुक्त सचिन पाण्डेय का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की पुष्टि हुई है।पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने इस कार्रवाई को अंतरजनपदीय नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी चोट बताते हुए टीम को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *