क्या है पूरा मामला:
क्रॉस वोटिंग के आरोप में पार्टी से निकाले गए तीन विधायक, अब सदन में सपा के साथ नहीं बैठ सकेंगे ,उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित तीन विधायकों — मनोज कुमार पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह — को असंबद्ध विधायक घोषित कर दिया गया है। विधानसभा की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इन विधायकों को अब सपा खेमे से अलग बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
सभी तीनों विधायकों ने बीते वर्ष राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन किया था। इस पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते सपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इनमें मनोज कुमार पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही सपा छोड़ दी थी और भाजपा खेमे में शामिल हो गए थे।
बताया जा रहा है कि रायबरेली से टिकट न मिलने पर उनकी नाराजगी को भांपकर खुद गृह मंत्री अमित शाह उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार भी किया। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि भाजपा को इन विधायकों को मंत्री बनाने में तकनीकी दिक्कत थी क्योंकि वे सपा के विधायक थे। अब उन्हें मंत्री बनाने की राह साफ हो गई है।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार