क्या है पूरा मामला:
बलरामपुर निवासी छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन पर आरोप है कि उसने एक संगठित नेटवर्क के जरिए डेढ़ हजार से अधिक हिंदू लड़कियों और करीब तीन से चार हजार हिंदुओं का अवैध धर्मांतरण कराया। यूपी एटीएस की जांच में पता चला कि उसका नेटवर्क मुंबई से लेकर दुबई तक फैला हुआ था। मुंबई में अंगूठी बेचने वाला छांगुर समय के साथ खाड़ी देशों के इस्लामी संगठनों से जुड़ गया और गरीब, असहाय, मजदूरों, विधवाओं को लालच देकर इस्लाम धर्म अपनवाने लगा। बलरामपुर व आसपास के जिलों में उसने कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पैसे देकर प्रभावित किया, जिससे उसके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर उल्टा मुकदमा दर्ज होता था। छांगुर बाबा हर साल चांद औलिया दरगाह में उर्स कराता था जिसमें विदेशों से लोग आते थे। उसने दुबई में नाबालिग लड़की का भी धर्मांतरण कराया। अदालत ने छांगुर और उसकी करीबी नीतू उर्फ नसरीन को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एटीएस अब बलरामपुर जाकर उससे धर्मांतरण से जुड़े दस्तावेज और विदेश से आई फंडिंग की जांच करेगी। मामले में एनआईए और आईबी भी पूछताछ करेंगी।



- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार