थाना जीयनपुर क्षेत्र के अन्जान शहीद गांव में पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी नूर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद किया गया है।
दिनांक 07 जुलाई 2025 को वादी शाह आलम पुत्र आजम निवासी अन्जान शहीद ने थाना जीयनपुर में लिखित तहरीर दी थी कि उसके भाई नूर आलम (उम्र करीब 40 वर्ष) ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी रोशन की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। दोनों की शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी।
इस प्रकरण में थाना जीयनपुर पर मुकदमा संख्या 261/2025, धारा 103(1) BNS बनाम नूर आलम पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा की जा रही थी।
दिनांक 08 जुलाई 2025 को सुबह करीब 06:05 बजे थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह व टीम द्वारा आरोपी नूर आलम को शहीद पार्क अन्जान शहीद के पास, नत्थुपुर गांव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर एक अदद आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। इसके आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 A ACT की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: नूर आलम
- पिता का नाम: आजम
- निवासी: अन्जान शहीद, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
- उम्र: करीब 40 वर्ष
बरामदगी:
- एक अदद हत्या में प्रयुक्त चाकू
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
- थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह
- उ0नि0 अजय यादव
- उ0नि0 पवन यादव
- हे0का0 राजेश कुमार
- का0 हरिकिशन मौर्य



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार