आजमगढ़:जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सघनपट्टी गांव में जमीनी हिस्सेदारी के विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। बीते 5 जुलाई की रात करीब 8 बजे एक परिवार के तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर पड़ोसी संजीव कुमार व उनकी पत्नी अनीता को जान से मारने की कोशिश की। घटना के संबंध में पीड़ित संजीव कुमार पुत्र स्व. श्यामलाल निवासी सघनपट्टी की तहरीर पर थाना अतरौलिया में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने 6 जुलाई को संजीव की शिकायत पर मुकदमा अपराध संख्या 230/25 धारा 115(2)/352/351(2)/109(1) बीएनएस के तहत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। नामजद अभियुक्तों में विकास कुमार (22 वर्ष), इन्द्रेश कुमार (25 वर्ष) और उनके पिता बृजभूषण (50 वर्ष) तीनों निवासी सघनपट्टी शामिल हैं।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 जुलाई को सुबह 11:15 बजे उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उन्हें उनके अपराधों से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया और आगे की विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
- विकास कुमार पुत्र बृजभूषण (22 वर्ष)
- इन्द्रेश कुमार पुत्र बृजभूषण (25 वर्ष)
- बृजभूषण पुत्र स्व. श्यामलाल (50 वर्ष)
तीनों निवासी – सघनपट्टी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार
- हेड कांस्टेबल राममूरत यादव
- कांस्टेबल धर्मेन्द्र गुप्ता
पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार