आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में सोमवार को जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सड़क किनारे स्थित एक जमीन पर कब्जे को लेकर उपजे तनाव को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार, विवाद कोठिया गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित जमीन को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे की इस भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो सोमवार को टकराव की स्थिति में पहुंच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया और उन्हें 10 दिन का समय देते हुए आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण करने की सलाह दी। पुलिस का कहना है कि इस अवधि में अगर दोनों पक्ष आपसी बातचीत से किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे, तो प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।
वहीं, पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उड़ान चक में स्थानांतरित कर यहां बैठाया गया था, लेकिन जिस भूमि पर अब विवाद हो रहा है, उसका कुछ हिस्सा पीडब्ल्यूडी और रेलवे विभाग के अंतर्गत आ गया है। इस वजह से विवाद की स्थिति बन रही है।
ग्रामीणों की मांग है कि जमीन की पैमाइश (मापन) कराई जाए, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और उसके बाद ही कोई कब्जा किया जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित समाधान की मांग की है।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार