वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हेमराज मीना के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिधारी, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल आजमगढ़ की संयुक्त कार्रवाई में 15,000 रुपए के इनामी दुष्कर्म के फरार आरोपी अशोक महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
19 अक्टूबर 2024 को एक पीड़िता द्वारा न्यायालय के माध्यम से दी गई शिकायत के आधार पर थाना सिधारी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी बाबूलाल (पुत्र अज्ञात, निवासी थाना जहानागंज, आजमगढ़) और अशोक महतो (पुत्र जगनरायण, निवासी मैनाटाड़ बेलवाटोला, पश्चिम चम्पारण, बिहार) ने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे गाली दी गई, मारा-पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
इस मामले में थाना सिधारी में मु0अ0सं0 404/2024 धारा 376, 323, 504, 506, 452 भा.दं.वि. के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। जांच के दौरान आरोपी अशोक महतो के खिलाफ दिनांक 29 अप्रैल 2024 को गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने 5 जून 2025 को उस पर 15,000 रुपए का नकद इनाम घोषित किया था।
आज दिनांक 16 जून 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मूसेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक शशिचंद चौधरी, चौकी प्रभारी मूसेपुर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल चंद्रेश कुमार, कांस्टेबल सुनील प्रजापति (स्वाट टीम), और कांस्टेबल उमेश कुमार (सर्विलांस सेल) ने सुबह करीब 6:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
- नाम: अशोक कुमार महतो
- पिता का नाम: जगनरायण महतो
- निवासी: मैनाटाड़ बेलवाटोला, थाना मैनाटाड़, जनपद पश्चिम चम्पारण, बिहार
- उम्र: लगभग 30 वर्ष
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। आजमगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है और इससे अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार