आजमगढ़, 11 जून 2025 – फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुडियार हरिजन बस्ती में एक बरात समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। यह विवाद यहीं नहीं रुका, बल्कि दोनों पक्षों ने वापस लौटते समय फूलपुर कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग पर फिर से एक-दूसरे से भिड़ने का प्रयास किया।
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल ने दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और और अधिक उग्र हो गए। हालात फौजदारी की ओर बढ़ने लगे, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 170 बीएनएसएस के तहत समय 10:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है, और ऐसे मामलों में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार