रौनापार थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी गए मोबाइल और नकदी सहित गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण:
ग्राम हाजीपुर निवासी प्रमोद पटेल पुत्र कैलाश पटेल ने थाना रौनापार में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 23 अगस्त 2024 को उनकी अनुपस्थिति में अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर 54,000 रुपये नकद, सोना-चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने दिनांक 03 जून 2025 को मु0अ0सं0 212/25 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।
गिरफ्तारी और बरामदगी:
जांच के दौरान अभियुक्त अंकित साहनी पुत्र जगदीश साहनी निवासी देवारा खास राजा (लाला का पूरा), थाना रौनापार का नाम प्रकाश में आया। आज दिनांक 07 जून 2025 को उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम चक्की हाजीपुर जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे के पास से समय करीब 12:10 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त की जामा तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी गया इन्फिनिक्स मोबाइल फोन और ₹3100 नकद बरामद किया। बरामद सामान को पुलिस ने विधिवत कब्जे में लेते हुए मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार