थाना गम्भीरपुर क्षेत्र के हरईरामपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ हुए साइबर ठगी के मामले में पुलिस की तत्पर कार्रवाई रंग लाई है। पीड़ित रामकृष्ण यादव को फ्रॉड में गंवाए गए ₹45,000 रुपये की पूरी राशि वापस मिल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 अप्रैल 2025 को रामकृष्ण यादव पुत्र राधेश्याम यादव के साथ फ्लिपकार्ट से पैसा रिफंड कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की गई थी। धोखाधड़ी की सूचना मिलते ही रामकृष्ण ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई, जिसकी कंप्लेन आईडी 33104250048042 थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गम्भीरपुर की साइबर टीम – उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी, कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप कुमार गुप्ता, तथा कांस्टेबल शोएब कुमार ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की मदद से ₹45,000 की धनराशि होल्ड करवाई।
इसके पश्चात माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर पूरे ₹45,000/- की राशि पीड़ित रामकृष्ण यादव के बैंक खाते में सुरक्षित रूप से वापस करा दी गई।
इस सफलता के लिए थानाध्यक्ष बसन्त लाल के नेतृत्व में कार्य कर रही टीम को क्षेत्रवासियों ने सराहा है। पुलिस विभाग द्वारा समय पर की गई कार्रवाई न सिर्फ पीड़ित के लिए राहत बनी, बल्कि आम जनता में विश्वास का भाव भी बढ़ा है।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार