Sun. Sep 27th, 2026

फूलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर अपराधी आशिफ चोरी के रुपए, अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शातिर अपराधी आशिफ पुत्र शौकत अली, निवासी ग्राम सोफीगढ़ थाना अहरौला को चोरी के 2500 रुपये नगद, एक अवैध तमंचा .303 बोर तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया है।

दिनांक 05 जून 2025 को उपनिरीक्षक रज्जन द्विवेदी, प्रभारी चौकी अंबारी, अपने हमराहियों के साथ ग्राम भेड़िया शिव मंदिर के सामने चकअल्लाह रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान समय लगभग 03:30 बजे आशिफ को संदिग्ध स्थिति में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से चोरी का ₹2500 नगद, एक नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 281/2025, धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट और 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई।

  1. दिनांक 20.03.2025 की रात ग्राम सुदनीपुर निवासी सूर्याश सिंह के यहां से 5 हार्सपावर की मोटर चोरी की गई थी। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। इसपर मुकदमा संख्या 158/2025 दर्ज हुआ था।
  2. दिनांक 20.05.2025 को ग्राम चक चरहा के विद्यालय से सारमसिबल चोरी की सूचना पर मुकदमा संख्या 261/2025 दर्ज हुआ था।
Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *