Sat. Sep 26th, 2026

आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम बम्हौर छेड़छाड़ व मारपीट मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

oplus_0
शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम बम्हौर में लावा परछन के दौरान महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ तथा मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक और अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में कुल 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मामला क्या है?

दिनांक 03 जून 2025 को ग्राम बम्हौर में राकेश पुत्र बरछू कन्नौजिया के विवाह समारोह में महिलाएं ‘लावा परछन’ के लिए गांव के पोखरे पर जा रही थीं। उसी दौरान दूसरे समुदाय के कई लड़कों ने महिलाओं और लड़कियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ की। जब इसका विरोध किया गया तो उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित संदीप कन्नौजिया पुत्र महेन्द्र कन्नौजिया द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना मुबारकपुर में मुकदमा संख्या 228/2025 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की जा रही है।

  • नाम: अरमान पुत्र जावेद
  • उम्र: लगभग 22 वर्ष
  • निवासी: ग्राम बम्हौर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़

दिनांक 04 जून 2025 को प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम बम्हौर स्थित मस्जिद के पास से समय लगभग 10:50 रात अभियुक्त अरमान को गिरफ्तार किया गया।

  • बीएनएस की धारा: 3(5), 115(2), 352, 351(3), 109, 110, 125, 61(2)74, 61(2)
  • एससी/एसटी एक्ट की धाराएं: 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में शामिल अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश जारी है और शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *