आजमगढ़, 30 मई 2025 – थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एक बारात के दौरान हुए विवाद के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक के मामले में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी दुर्गा चौहान निवासी शेखपुरा, थाना कोतवाली ने 29 मई को थाने में तहरीर दी थी कि दिनांक 28 मई 2025 की रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच गांव में एक बारात ग्राम तुरकौली झझवा, थाना जीयनपुर से आई थी। बारात के दौरान आलोक चौहान पुत्र दुर्गा चौहान द्वारा पानी देने पर, जयहिन्द चौहान और उसके साथियों द्वारा गाली-गलौज किया गया। विरोध करने पर जयहिन्द चौहान ने आलोक चौहान के पीठ में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आलोक को जिला अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 246/25 धारा 3(5), 352, 109 बीएनएस व 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 30 मई 2025 को समय 09:20 बजे अभियुक्त जयहिन्द चौहान पुत्र रामलाल चौहान (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम तुरकौली झझवा, थाना जीयनपुर को हाफिजपुर मोड़, ग्राम चन्दौका से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद किया गया है।



- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
