आजमगढ़:थाना सरायमीर पुलिस ने बीती रात अवैध असलहा और कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नन्दाव मोड़ से नन्दाव बाजार की ओर पैदल जा रहा है और उसके पास अवैध असलहा मौजूद है। वह लोगों को डराकर पैसे छीनने का कार्य करता है।
सूचना के आधार पर उप निरीक्षक नीरज गौंड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुखबिर की मदद से कमालपुर मोड़ के पास से रात लगभग 11:50 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद इम्तियाज पुत्र मोहम्मद सईद निवासी फैजुल्लाहपुर, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से बरामद किया:
- एक अदद अवैध तमंचा (.315 बोर)
- एक अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरायमीर में मु0अ0सं0 204/2025 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें शामिल हैं:
- मु0अ0सं0 204/2025, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम, थाना सरायमीर
- मु0अ0सं0 181/2021, धारा 8/20 NDPS ACT, थाना निजामाबाद
- मु0अ0सं0 324/2022, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम, थाना निजामाबाद
- मु0अ0सं0 41/2023, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम, थाना रानी की सराय
फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सरायमीर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।




- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार