आजमगढ़:उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0)” के तहत आज जनपद आजमगढ़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों ने महिला सशक्तिकरण और कम्युनिटी पुलिसिंग को केंद्र में रखते हुए महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ऐसे मामलों में त्वरित सहायता के लिए उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें शामिल हैं:
- वीमेन पावर लाइन – 1090
- पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
- चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
- वन स्टॉप सेंटर – 181
- साइबर हेल्पलाइन – 1930
- स्वास्थ्य सेवा – 102
- एम्बुलेंस सेवा – 108
- जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क
मिशन शक्ति टीमों ने पुलिस की पाठशाला और चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी, जिससे वे अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अत्याचार के विरुद्ध आवाज़ उठा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केवल सुरक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सशक्त बनाना और समाज में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है।
जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा यह प्रयास भविष्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद