आजमगढ़ पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सत्र 2024-25 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि जिला स्तर पर भी गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की टॉपर हाजरा माजिद समेत बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व उपहार भेंट कर उनकी मेहनत और उपलब्धि का सम्मान किया गया।
विद्यालय के शिक्षकों को भी उनके समर्पण और मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में छात्रों के अभिभावकों को आमंत्रित कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी।
कक्षा 12वीं के टॉपर्स:
आयुषी यादव, सानिया, फैसल तौफ़ीक, इशिता बरनवाल, स्नेहल यादव, हाजरा बानो, प्रज्ञा गौतम, मंताशा खालिद, फरीहा खान, अंशी सिंह, मोहम्मद राफे और गौरव यादव।
कक्षा 10वीं के टॉपर्स:
हाजरा माजिद (डिस्ट्रिक्ट टॉपर), ज़ैनब साद, मदीहा शेख, इंशा आज़म, शेख आलिया बानो, जुबिया फलक, आयशा नोमान, शेख मिसबाहुल हक़, अजमतुल्लाह अंसारी, अब्दुर्रहमान, अदीबा यूसुफ़ ख़ान, इमाद खान, मोइज़ जमाली, अली मोहम्मद, अलका गौतम, विनय सागर, ज़फ़र राशिद, रैयान अहमद और आर्यन सिंह।
कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक/चेयरमैन एवं विधान परिषद सदस्य श्री शाह आलम (गुड्डू जमाली) ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा:
“यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से जो सफलता अर्जित की है, वह शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। मैं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”
विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शाहीन शाह आलम एवं ट्रेजरार श्री मोहम्मद नोमान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता सभी की सामूहिक मेहनत का परिणाम है और भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए संकल्पित है।
समारोह में विशेष रूप से डॉ. जावेद अख्तर, हाशिम नोमानी, डॉ. अकील अहमद, मोहम्मद अजमल खान, अबू बकर खान, डॉ. ग्यास असद, अब्दुल्ला अलाउद्दीन, प्रधानाचार्या रूपल पंड्या, उप प्रधानाचार्या रूना खान समेत समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ और उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की।




- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई