आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला सिधारी में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के सिलसिले में बुधवार शाम करीब 6 बजे उप जिलाधिकारी (एसडीएम) एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस सुनील कुमार धनवंता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मौका मुआयना के दौरान एक पक्ष उपस्थित नहीं रहा, जिस पर एसडीएम ने दोनों पक्षों को अगले दिन दोपहर 12 बजे अपने कार्यालय में तलब किया, ताकि दोनों की बातों को सुनकर निष्पक्ष निर्णय लिया जा सके।
मौके पर सिधारी थाना पुलिस और हल्का लेखपाल भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, यह विवाद लगभग 10 दिन पहले सामने आया था और मामले की सूचना सिधारी थाने पर दी गई थी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर कार्य को स्थगित करवा दिया था, लेकिन मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होने पर एक पक्ष चंद्रपाल सिंह पुत्र स्व. साहब सिंह निवासी मोहल्ला सिधारी ने न्याय की गुहार लगाते हुए उप जिलाधिकारी से शिकायत की।
शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए एसडीएम स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे विवाद की वस्तुस्थिति को समझा। उन्होंने पीड़ित पक्ष को आश्वस्त किया कि जो भी न्यायसंगत होगा, वही कार्रवाई की जाएगी।

- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण