Sun. Sep 27th, 2026

AzamgarhNews:थाना फूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप-10 अपराधी अशहद असलहे समेत गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

azamgarh news: जिले की फूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर अशहद पुत्र अबरार अहमद निवासी नेवादा, थाना फूलपुर, को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, दिनांक 11 मई 2025 की रात्रि लगभग 00:11 बजे उ0नि0 रज्जन द्विवेदी मय हमराह पलिया पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे अभियुक्त अशहद को रोका गया, जिसकी तलाशी में उसके पास से एक अदद अवैध कट्टा .303 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ।

पुलिस ने अभियुक्त को मौके पर ही हिरासत में लेकर उसके खिलाफ थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 234/2025 धारा 3/25/27 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। बाद में नियमानुसार उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

अशहद पर पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं:

क्रममु0अ0सं0धाराथानाजनपद
1208/2017147/323/504/506 IPCफूलपुरआजमगढ़
274/20203/5/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम, 307 IPCकोतवालीआजमगढ़
348/20213/5/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियमफूलपुरआजमगढ़
4189/20223(1) यूपी गैंगस्टर एक्टफूलपुरआजमगढ़
5234/20253/25/27 आर्म्स एक्टफूलपुरआजमगढ़
Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *