आजमगढ़। थाना रौनापार क्षेत्र की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 मई 2025 को उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ कैची बंधा के पास भुसउल बाजार, ग्राम खेतापुर में routine चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 2:20 बजे एक संदिग्ध युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संगम पुत्र राजनाथ निवासी खेतापुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रौनापार में मु0अ0सं0 158/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय भेजा गया है।
बरामदगी का विवरण:
- एक देशी तमंचा .315 बोर
- एक जिंदा कारतूस .315 बोर
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के प्रयासों को बल मिला है। थाना रौनापार पुलिस द्वारा क्षेत्र में निरंतर गश्त और चेकिंग अभियान जारी है।




- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार