आजमगढ़। थाना अहरौला पुलिस ने क्षेत्र में हुई 3 अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और एक टुल्लू पंप बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।
दिनांक 20.12.2024 को ग्राम मेहियापार निवासी सोनी पत्नी इसराइल शेख ने थाने में तहरीर दी थी कि वह मायके गई थीं, उसी दौरान 18/19 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर बक्से से सोने की चेन, लाकेट, झाला, अंगूठी, मांगटीका और चांदी की पायल आदि चोरी कर लिए थे। इस मामले में मु0अ0सं0 526/2024 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
27.01.2025 को ग्राम कोठरा (डाही) निवासी अर्पणा सिंह पत्नी सोनू सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 जनवरी की रात घर में रखी चाबी से ताला खोलकर चोरों ने सोने-चांदी के गहनों और ₹1000 नगद की चोरी कर ली थी। यह तीसरी बार था जब अर्पणा सिंह के घर चोरी हुई। मामले में मु0अ0सं0 034/2025 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।
01.05.2025 को ग्राम बनकट निवासी राममिलन पुत्र भवरनाथ ने तहरीर दी कि 15 अप्रैल की रात गांव के ही विक्की व शनी पुत्रगण राजेन्द्र ने टुल्लू पंप चोरी कर लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में मु0अ0सं0 175/25 धारा 303(2)/352/351(3)/317(2) बीएनएस में केस दर्ज हुआ था।
आज दिनांक 02.05.2025 को उ0नि0 निशिकान्त व उ0नि0 लालबचन राय तथा टीम द्वारा अभियुक्त
- विक्की पुत्र राजेन्द्र राम (उम्र 22 वर्ष)
- सन्नी उर्फ शनी पुत्र राजेन्द्र राम (उम्र 19 वर्ष),
दोनों निवासी ग्राम बनकट थाना अहरौला को रात्रि 2:40 बजे चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया।
- 1 अदद पीली धातु की अंगूठी
- 1 जोड़ी पायल (सफेद धातु)
- 1 मांगटीका (पीली धातु)
- 1 चेन (पीली धातु)
- 1 लाकेट (पीली धातु)
- 1 अंगूठी (पीली धातु)
- 4 बिछिया (सफेद धातु)
- 1 जोड़ी पायल (सफेद धातु)
- 1 टुल्लू पंप




- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार