आजमगढ़ पुलिस ने एक संगठित ऑनलाइन सट्टेबाजी/गेमिंग/जुए से जुड़े गिरोह के हेड ऑफिस का भंडाफोड़ करते हुए 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह प्रतिदिन लाखों रुपये की अवैध कमाई करता था, जिसे हवाला और क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से विदेशों में भी भेजा जाता था
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना अतरौलिया निवासी शिवकुमार की NCRP कंप्लेन संख्या-2310125003261 की जांच की गई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से मिले सुरागों के आधार पर लखनऊ में स्थित मुख्यालय का पता चला, जहां से पूरे देशभर में इस नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था।
अभियुक्तों से बरामद सामग्री:
- ₹5 लाख मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक सामान
- 12 मोबाइल फोन
- 04 लैपटॉप
- लैपटॉप चार्जर – 02
- मोबाइल चार्जर – 05
- माउस – 01
- 02 कूटरचित आधार कार्ड
अपराध का तरीका:
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लखनऊ स्थित HEAD OFFICE से देशभर में फैली BRANCH OFFICES के माध्यम से फर्जी बैंक खातों में अवैध रकम जमा कराते थे। फिर उस राशि को चयनित खातों में ट्रांसफर कर नकद निकासी, क्रिप्टो करेंसी में रूपांतरण और अंतरराष्ट्रीय ट्रांजैक्शनों की मॉनिटरिंग करते थे। प्रत्येक ट्रांजेक्शन का बैलेंस शीट तैयार कर उसे ट्रैक किया जाता था।
गिरफ़्तारी का आधार:
साइबर थाना आजमगढ़ में NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत/मु0अ0सं0 11/2025, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 111 बीएनएस, 3 सार्वजनिक जुआ अधिनियम और 66C, 66D IT एक्ट के तहत दर्ज मामले में जांच के बाद अभियुक्तों की संलिप्तता सिद्ध होने पर सभी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:
- रणवीर कुमार, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार (25 वर्ष)
- मो. शारीख शेख, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार (22 वर्ष)
- मो. रफीक, सलकुआ, सहरसा, बिहार (23 वर्ष)
- आलोक कुमार, महराजपुर, कानपुर, उत्तर प्रदेश (21 वर्ष)
- अंगद कुमार, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार (23 वर्ष)
- बदरुल, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार (23 वर्ष)
- कृष्ण कुमार, खुटौना, मधुबनी, बिहार (29 वर्ष)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
साइबर थाना जनपद आजमगढ़ व सर्विलांस टीम आजमगढ़
- प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार यादव
- उ0नि0 मन्तोष सिंह, कलाप कलाधर त्रिपाठी
- हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल, सुखनन्दन सिंह
- का0 एजाज अहमद, संजय कुमार, रामाश्रय यादव, सभाजीत मौर्य
- क0आ0 ग्रेड बी चन्द्रमा मिश्रा
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद