Thu. Sep 24th, 2026

सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर में परिणाम वितरण समारोह सम्पन्न

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर में कक्षा नर्सरी से कक्षा-9 एवं कक्षा-11 के विद्यार्थियों के परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगणों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी के *आयुष कुमार कौशल (94.89%), **सैयद मरियम (94.59%), **मोहम्मद अर्श (93.59%), कक्षा केजी-1 के **मुकुल शर्मा एवं आर्यवीर चौहान (98.16%), कक्षा केजी-2 के **ईशानी राय (96.96%), कक्षा-1 के **आयुष यादव (98.54%), कक्षा-5 के **अभिनव गुप्ता (98.78%), कक्षा-8 की **अंशिका यादव (99.16%), कक्षा-9 की **श्वेता जैसवार (97.12%), तथा कक्षा-11 के *हर्षित श्रीवास्तव (91.82%) समेत अन्य विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की चेयरपर्सन *तरन्नुम खानम, प्रबन्धक **नवाज अहमद खाँ, **डॉ. आजाद अहमद खाँ, एवं प्रधानाचार्या *सुश्री रेखा सिंह ने टॉपर्स को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खाँ, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं अभिभावकों का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *